Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

04 October 2024

Now 06:31AM  Good Morning Yar...  आज उठने में लेट हो गया बबा आलस्य के वजह से यार 6 बजे उठूंगा करके सोचा था। लेकिन लेट हो गया कल दन्तेवश्वरी मंदिर गए थे यार बहुत भीड़ था तो इधर उधर घूमें अंदर नहीं गए। अब कभी और जाएंगे बबा फिलहाल अभी जा रहा हूँ फ्रेश होने bye.

रोग

 सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। लेकिन जब प्यार हो जाये तब। भाड़ में जाये लोग। हमें क्या करना है। Miss you... Baatoo... Good Morning...

What is life?

 Life is not just your life and my life, life is a life. But we make diffrent. समझे ग? हव, हमीच मन वो अलग हरे में अलग हरों कके समझथन। Good Morning Buddy...

भूलना नहीं आता...

 हाँ यार सबको Good Morning... भगवान आपकी वो सारी विस् पूरी करें जो आपको खुशी दे। After 02:27 in tendukona Smiling mausam ousam but not raining why I don't know. Oh no... पानी नई गीरत हे लागथे कृष्ण भगवान के जन्म दिन में भी प्रकृति खुश निये। कोई बात नहीं मत गीर हमन ल का करे बर हे जो भी करना हे वो तो भगवान ल करना हे। Thankyou very much... Good Night Dear...

सोच क्या कहती हैं?

 वैसे तो यार सबकी परस्थितियों एक जैसी नहीं होती हैं। लेकिन मेरा मानना है यार सबकी परिस्थियाँ लगभग एक जैसी होती है कभी न कभी एक जैसी होती है भले ही आगे पीछे होता है। कई लोग इन परिस्थियों में बिखर जाते हैं और कई लोग इन्हीं परिस्थियों की वजह से सम्हल जाते हैं। परिस्थितियों को हम अलग अलग नाम देते हैं अपनी सोच के हिसाब से इसलिए लगता है कि हमारी और उनकी स्थिति और परिस्थिति में बहुत अंतर है लेकिन ऐसा नहीं है। अंतर है तो सिर्फ सोच में हम अपने आदत से मजबूर होते हैं जैसे बचपन से सोचते आते हैं वैसे ही आदत बन चुकी होती है। और इन्ही आदतों की वजह से हमें कई बार मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। और मुश्किलें हर किसी के जीवन का हिस्सा है। आसान की परिभाषा ही नही है मुश्किल के बिना और मुश्किल शब्द को भी आसान शब्द के बिना किसी को नहीं बताया जा सकता। दोनो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए न तो हालातों से लड़ना है न ही अपनो से लड़ना है। लड़ना है तो सिर्फ अपने आप से लड़ना है क्योंकि कोई तुम्हारा साथ दे या न दे अपना साथ तो तुम्हे खुद देना होगा। तो यार इन्हीं फालतू मन की बकवास बातों के साथ दिन की शुआत करते हैं। ॐ श्र

किसी ने कहा है!

 सपने वो नहीं है जो हम सोते हुए देखते हैं सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं। ये बात सच है दोस्त मुझे मेरे सपने सोने नहीं देते मैं कितना भी कोशिस कर लूं।  अब इन सपनों से दूर नही हो सकता। मजबूरी थी पहले माँ पापा के बातों को मानना अब तो ऐसी कोई बात ही नहीं है जिससे मेरे सपने टूटे या सपने पूरे हों कोई फर्क नहीं पड़ता। तो खुशी से मैं वो कर लेता हूँ जो मेरे माँ बाप चाहते हैं। अब दुःख का समंदर आये या दरिया यूँ पार कर लूँगा। अरे एक बार तो मर चुका हूँ, फिर से मर लूँगा। अब न उम्मीद रही न जिद अब बस ये जिंदगी है जो कब थम जाए पता नहीं। जी रहा हूँ सबसे बेहतर जिंदगी हो रहे हैं सारे सपने पूरे बस यही तो चाहता था खुश रहे सब। क्योंकि सबकी खुशी में मेरी खुशी है फिर भी न जाने कौन सी कसक है। लगता है यहि इसक है। तो यार कैसे हो आप लोग? सब बढ़िया मजे में ! Dont be serious any thing. Have a Great Day Good Morning... 😎 After 08:02 AM देखो यार लाइफ में कोई कुछ भी करे मुझे फ़र्क़ नही पड़ता ऐसे कहने वाले बहोत हैं। मुझे अब भी फ़र्क़ पड़ता है और मैं अब भी कहता हूँ कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस मामले में मैं अपने आप के

भय वाले सपने यार

 कई बार बड़े भयानक होते हैं अब क्या बताऊँ मार पीट हो रही है और चोरी का इल्जाम लगाया जा रहा है। सपने में ऐसे सपने तो कभी आये ही नही थे। पहली बार सपने में चोर का ठप्पा लगा मजा नही आया लेकिन जिस लड़के ने चुराया था उसको बड़े प्यार से ठोक रहा था। अब जो भी सपने हैं भाई भूल के भी चोरी नही करना है। अभी रात के 3:48 हो रहे हैं यार और मैं नींद से जाग गया हूँ। So Have a Good Day Good Morning Dear... After 02:00 pm Question -  Sir Success Hard work करके मिलती है या Smart work करके? Ans- Smart work से... Question - Sir कैसे?  Sir difference क्या हुआ? Ans- Smart work include Hard work कहाँ पर Hard Work करना है? कहाँ पर नहीं करना है? ये Smart Work का Part है। सिर्फ Hard Work से कुछ नहीं होता अगर होता तो रिक्से वाले सबसे ज्यादा अमीर होते। 😎

साथियों

 आज जरूरत है एक ऐसे भारत की जो आपको नौकरी दे सके आज बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है की नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। लोगों की ये बातें मुझे समझ नहीं आती की क्या सिर्फ नौकरी करने से ही अच्छी लाइफ जिया जा सकता है? क्या सिर्फ नौकरी करने वाले खुश होते हैं। मैं मानता हूँ यार नौकरी का मतलब आप दूसरे के लिए काम करते हैं अपने लिए नहीं और जहां पर हम अपने लिए काम नहीं करते वहां पर हमें मजा नही आता है। तो आप कभी भी नौकरी करके खुश नहीं रह सकते। खुश रहने का सिर्फ एक तरीका नही है अनेक तरीके हैं आप वो नौकरी करो जो आपको अच्छा लगता है जिसमें अपना पन है। आप वो कभी मत करो जो आपको पसंद नहीं है। जब भी बात आती है नौकरी की तो मैं असहज महसूस करता हूँ क्योंकि कभी भी मैंने ये नहीं सोचा है कि सिर्फ एक नौकरी है जो मेरी लाइफ को अच्छी बना सकती है। लाइफ सिर्फ एक चीज से नही बनती है लाइफ बनती है, उन सभी चीजों से मिलके जो कि जिने के लिए जरूरी होते हैं। रिलेशनशिप का इसमें बहुत बड़ा हाँथ है यदि आपका लोगो के साथ मेल जोल ठीक है तो ऑटोमेटिकली आपकी 50% लाइफ ठीक होती है। और 50% जो है वो जुड़ा हुआ है अपने मैं से जो कि फिजिकल भी है

सच्चा प्यार?

 प्यार प्यार प्यार लोग कहते हैं यार सच्चा प्यार होता क्या है? मैं कहता हूँ यार सच्चा प्यार नाम की कोई चीज नहीं होती प्यार बस होता है और इसे किया जाता है। सच्चा और झूठ ये सब हमारे मन के बनाये गए बात हैं। प्यार तो सिर्फ होता है। न सच्चा और न झूठा मैं मानता हूँ प्यार को एक बच्चे की तरह होना चाहिए जब कुछ हो जाये तब रोना और जब कुछ और हो जाये तो खूब हँसना। तुरन्त रूठ जाना प्यार है देर से ही सही लेकिन मान जाना प्यार है। इस दुनिया में बस प्यार है यार और कुछ नहीं। जिस दिन ये बात आपको समझ आती है आपके पास समय नहीं होता वो सब कुछ करने को जो आप चाहते हो। तो लगे रहो उन सारे सपनों को पूरा करने में जो आपको खुशी देती हैं। Have a Good Day Happy raksha bandhan both of you may be good bless you Good Morning...

नई राह पर चलते हैं

 आज से लाइफ में एक नई राह पर चलते हैं, पता नहीं? कितना कठिन है रास्ता चल के देखते हैं। आगाज करते हैं आज इस सफर का, सफर तय करके देखते हैं। तकलीफें और मुश्किलें तो हर जगह हैं, आइये इनसे निकलके देखते हैं। सुकून के पल मिलें न मिले मजा आने वाला है, आने वाला पल भी गुजर जाने वाला है। इसलिए ये मौका न छूटने वाला है। Hello there Good Morning... After morning and evening night 09:29pm Good Night and sweet dreams...

तकलीफें बहुत हैं यार

 लाइफ में यार एक ऐसा चीज है जो हमेशा होती है, वो है तकलीफें इसे सिर्फ भुलाया जा सकता है।  दूर नहीं किया जा सकता तो कोशिस करिये तकलीफों को भुलाने की और यादों को दूर करने की। मैं इन सभी यादों, बीते पलों, बीते बातों को नहीं भुला सकता यार। क्योंकि जो सुकून के पल थे वो इन्हीं यादों और पुरानी बातों में थे और मैं इसे एक सिख मानता हूँ। इसलिए मैं चाहता हूँ कि ये सब कुछ मेरे साथ बना रहे मैं जो भी बोलूँ और जो कुछ भी चाहूँ वो पूरा हो न हो पर उसके पीछे का कारण मुझे पता हो। तकलीफें हैं मेरे लाइफ में लेकिन उतनी नहीं जितनी औरों की लाइफ में। मैं तो बिखरा नहीं हूँ सम्हला हूँ कई लोग बिखर जाते हैं। अब भाषण बहुत हुआ यार चलिए कुछ काम करते हैं। So have a good day dear... Good Morning...

न तुम्हें पता था।

 देखो ऐसा है कि न तो तुम्हें पता था कि ऐसा हो जाएगा। और न तो मैं सिरियस था कि ऐसा हो जाएगा। अब हुआ सो हुआ ये बन्दा टूट चुका है। अब कभी भी इसे तोड़ दो टूटकर भी। जुड़ जाएगा। Good Morning Have s Nice Day...

कन्फ्यूजन इन माय लाइफ

 मुझे नहीं पता था कि ये वही मूवी है जो किसी ने कभी मेरे साथ शेयर किया था। इसमें कन्फ्यूजन और डर को बड़े अच्छे तरीके से दिखाया गया है। मस्त है मैंने इस मूवी को देखा था इसका स्टेटस वाला सिन देखने के बाद। ऑसम एक्टिंग। साई पल्लवी एन्ड सर्वानन्द  कॉन्फिडेंस और विश्वास जबरदस्त तरीके से फिल्माया गया अच्छा लगा। मूवी मैंने कल 15/08/2021 को देखी थी आज इसके बारे में लिख रहा हूँ। डियर जिंदगी लव यू... एंड Good Morning...

Happy day

 Hello my Dear कुचिपुड़ी सुबह की मीठी मुस्कान के साथ दोनों बाँहे फैलाये हुए। सबसे पहले मेरे तरफ से... आजादी का जश्न मनाते हुए स्वतन्त्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी वो सारी विस् पूरी हों जो आपको खुशी दे। इन्ही शुभकामनाओं के साथ... Have a Great Day Good Morning...

ऐसा कोई होना चाहिए या नहीं?

 हर किसी के सोचने का नजरिया अलग होता है मेरा भी है जाहिर सी बात है। कभी भी किसी दो इंसान की सोच एकदम एक नहीं मिल सकती है।  जो लोग सोचते हैं यार प्यार, मोहब्बत जिनके बीच में होती है उनकी सोच लगभग एक जैसी होती है।  तो आप बिलकुल गलत सोचते हैं। हाँ ऊपरी तौर पर कुछ बातें ऐसी होती हैं जो दोनों में एक जैसी हो सकती हैं। जैसे कि किसी भी इंसान को लेकर या पसन्द या नापसन्द आदि। लेकिन अगर हम वाकिब में उनके अंदर को और करीब से देखने की कोशिश करें तो रियेलिटी बिल्कुल अलग होती है। तो यार ये सोचना बिल्कुल गलत है कि मैं ये पसन्द करता हूँ तो उसे भी वो ही पसन्द हो। जरूरी नहीं कि आप ही हमेशा सही हों। नेचर का एक बड़ा क्यूट सा पावर है वो है एक्सेप्टेंस। ये पावर अगर इंसान में आ जाये तो कमाल की बात है जैसे श्री कृष्णा में थी। तो लाइफ में ऐसा तो कोई होना चाहिए जो हमें समझे यह सोचना गलत बात नहीं है। So Have a Good and Great Night Dear...

कभी कभी लगता है!

मैं हूँ भी या नहीं या कोई सपने देख रहा हूँ। जिंदगी जी रहा हूँ। या जीने की कोशिश कर रहा हूँ। जो भी हो सुबह की शुरुआत अच्छे से होती है तो लगता है पूरा दिन अच्छा गया। जय श्री राधे! Good Morning...

जो भी हो हास्य कविता khilawan

 मैं अपने लाइफ में जैसा भी रहूँ लेकिन एक दिन उससे मिलूँगा जरूर और दुनिया के साथ मेरी कहानी को शेयर करूँगा जरूर। वादा है खुद से अपने आप से मैं हारा नहीं हूँ लड़ूंगा जरूर। है हौसला अपने आप पर विश्वास बेतहासा है। आज न मिला तो क्या हुआ? आज भी एक पल बिना याद किये गुजर कर नही जाता है। हर उस पल को मैं अपनी यादों में समा के चलूंगा। आएगी मौत जिस दिन मैं सुकून से याद करके मरूँगा। सारी दुनिया को जाना मैंने अपने और पराये को भी पहचाना मैंने। दूर रहकर भी पाया जिसे मैंने वो तुम थी सेनयोरिटा। 😎 So have a good day I hope you will be well in your life  Good Morning Have a nice day...

Practice make us perfect

 Practice my dear friends अगर आपके अंदर जुनून है practice करते रहने का तो आप किसी भी field में वो कर सकते हो जो किसी दूसरे के लिए नामुमकिन है। खैर जो भी हो अभी इसकी जरूरत आपको नही होगी। लेकिन कभी न कभी पड़ सकती है। Good Morning... Have a great day. Start a day with smile dadu...

क्या है जो मुझे जीने पर मजबूर कर रही है?

 होता क्या है सबके सपने लगभग एक जैसे होते हैं मेरा भी वैसा था। ठीक है! अब जब उन सपनों में से जब कोई एक बड़ा सपना टूट जाता है तो! मन में ऐसे ही ख्याल आते हैं कि साला इससे अच्छा तो मर ही जाना ठीक है। मेरे अंदर भी ऐसे ही ख्याल आते हैं लेकिन मैं मर नही पाता इसके दो वजह हैं - पहली वजह है जो मेरे दादा ने कहा था की चाहे कुछ भी हो जाये मरना नही है भले ही घर को छोड़ दो और जब मन शांत हो तो फिर घर आ जाओ। दूसरी वजह मेरे खुद के अपने थॉट्स हैं जिसमें मैं सोचा करता हूँ जिंदगी में भले ही सपने पूरे हो या न हों उन सपनों को पूरी करने की भरपूर कोशिश करनी है। ताकि बाद में पछतावा न हो कि यार मैंने कुछ कसर तो नहीं छोड़ी उस सपने को पूरे करने में उसके बाद भी अगर वो सपने हकीकत नहीं बन पाए तो उसमें मेरी कोई गलती नही है। और फटाफट से आगे बढ़ जाना है क्योंकि जिंदगी सपनो से भरी पड़ी है और मुझे यही सपने जीने को मजबूर करती हैं। क्योकि मैं अपने सारे सपने पूरे करने के बाद सुकून से मरना चाहता हूँ। तो बस यही कारण हैं जीने की तो मैंने थोड़ा गलत वर्ड यूज कर दिया है मजबूरी सही मायने में जीना मजबूरी नहीं होता है जीना जीना होता है।

कुछ है

 पता नही क्या चीज है लेकिन सबके अंदर में है। जो तब तक लड़ता और झगड़ता है जब तक की उसे ऐसा कोई नहीं मिल जाता जो उसे समझ सके। और आदमी को ऐसे लोगों का मिलना मुश्किल होता है। खैर जो भी हो जिसके साथ भी आप रहो दुनिया के लिए जैसे भी हो ये सब मायने नही रखते मेरे हिसाब से। अगर आप अपने आप के लिए ईमानदार बन पाते हैं तो सबके लिए ईमानदार आप हैं। Good Morning...

हरेली तिहार

 त संगवारी हो छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार के आप सबो झन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई! छत्तीसगढ़ के ये तिहार जेला हम किसान मन मनाथन फसल के बुवाई अउ रोपाई होये के बाद अपन किसानी में उपयोग होये वाला औजार मन ल सुरक्षित रखे बर। And Good Morning Dear...

कुछ बातें

 देखो यार लाइफ में हार और जीत लगी रहती है। जितनी बड़ी हार होगी उतनी ही बड़ी जीत होगी। तो जब भी हार जाओ रोने का मन करे रो लो। लेकिन याद रखना हार और जीत लगी रहती है। आज अगर हारे हो तो कल जरूर जीत जाओगे। आप अपना समय बर्बाद न करें मैं अपने मैं के लिए लिखता हूँ सॉरी आपका समय बर्बाद किया उसके लिए। Very Good Morning Dear... After 12:45 AM 08/08/2021 मुझे नहीं पता मैं लाइफ में कभी उससे मिल पाउँगा या नहीं लेकिन एक बात जरूर है जब भी मर रहा होऊँगा तो सिर्फ एक बात याद आ रही होगी अपनी लाइफ की सबसे बड़ी हार होने के बाद भी मैंने जो चाहा था वो किया और पीछे नहीं हटा। मेरा मानना है कि आप अपने लिए कितने अच्छे हो ये मायने रखता है। दुनिया के लिए कितना अच्छा ये तब पता चलता है जब आप उनके लिए कुछ अच्छा चाहो फिर भी वो आपको कैसा समझते हैं इस बात से। दुनिया के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। और अपने बारे में सोचने से पहले कुछ भी दुनिया के बारे में नहीं सोचना चाहिए। क्योकि आप हैं तब दुनिया है और आप नहीं तो दुनिया भी नहीं। समझ आ रहा है तो बोलो हां नहीं तो  Good Night Dear...

आँखि मूंदे रईबे chhattisgarhi poem by khilawan

 आँखि मूंदे रहिबे में आत हों। चाय तो बनाए जानों नहीं। लेकिन तोर चेहरा में मुस्कान लाये बर। एक ठन गाना गा के तोला उठात हों। सुन के लजाबे मत काबा की में। सुत बिहिनिया ले अस ददरिया। गात हों अउ तोला उठात हों। घर के मन जमो झन सोवत हे। अउ मोर मयारू कोन जानी? का करहि अभी ले त। सो के उठत हे अउ कहत हे। माँ चाय लाना वो। आज फेर भुला गे हे। मायके ल छोड़ के ससुराल म आ गे हे। पर महुँ कम नई हों। तोर खुशी बर चाय बनाये हों। माँ ल तो तोर तीर नई ला पाओं। लेकिन माँ वाला दुलार लाये हों। सुन अबड़ सुरता आथे न माँ के? ले न हांस देना एक कन। अपन दांत ल देखा के। बड़ निचट कंजूस हस यार। हांसे बर घलो कंजूसी दिखात हस। ले कहीं नई होय। मोर बर तैं बिहिनिया ले उठ के मुस्कात हस... ------------💐💐💐------------- Third party image smiley babu पहागे ग  सुघ्घर बिहिनिया अउ सब बने बने?

मन में

 तोड़ देंगे फोड़ देंगे कुछ भी कर देंगे तुमने साथ जो छोड़ा तुम्हें क्या पुरी दुनिया छोड़ देंगे अरे लोग बात करते हैं करते तो आज ये दुनिया बदल चुकी होती ये जो मैं बोल रहा हूँ उसे न तुम आज देख चुकी होती। सब्बा खैर हमर निये काकरो से बैर Good Morning अपन होय चाहे गैर। Again Very Good Morning Dear... Wish you happy life.

आज पता चला कल क्या था

 कल मैने कुछ नही किया बस खोया रहा ख्यालों में ख्याली पुलाव बना के खा रहा था। आज समझ आ रहा है। इनफैक्ट हर दिन मेरे पास कुछ न कुछ ऐसे समय होते हैं जिनपर मैं चाह कर भी कंट्रोल नहीं कर सकता। और ये सबके लाइफ में होता है। क्यों सही कहा न? And Good Morning...