Now 10:28AM
लाइफ में न जो करना है वो क्लियर होना चाहिए यार मेरा तो ये ही क्लियर नही हो पा रहा नौकरी करूँगा या खुद का करूँगा साला नौकरी आ नही रही है और मैं खुद का अच्छे से कर नही पा रहा हूँ ऊपर से समय इतना जल्दी निकल जाता है क्या बताऊँ?
क्या सबकुछ छोडछाडकर यूट्यूब पर ही पढ़ाना ही ठीक रहेगा क्योंकि अंत में मुझे किसी के लिए काम नहीं करना है अपने आप के लिए करना है नौकरी तो ऑप्शनल में था ये फर्स्ट में आ गया है यार न जाने क्यों 😂
सो मच कन्फ्यूजन यार पैसा कमाना आसान है लगता है जब मेहनत आसान वाला हो।
एक और बात मन में आ रहा है कि मेरी माँ जो ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है उसे बस खेत का काम करना है उसे कोई दिक्कत नहीं है उनका काम बस खेत मे कमाना है मैं साला पढा लिखा होकर इतना कन्फ्यूज क्यों हूँ क्लियरली सोच क्यों नहीं पा रहा मैं थिंकिंग कैपेबिलिटी ही खतम है यार
यही है मेरा एजुकेशन जो न तो सोच को इतना काबिल बना पाया और न ही इतना कॉन्फिडेंस दिला पा रहा है कि तू खुद का कर सकता है।
छोड़ो यार जो भी है बस हो गया life की वाट लग गयी है ऐसे लग रहा है और उसमें ये मेरी नानी कल्लई भरे शब्द में कहती है नई मिलिस रे कैसे करबे त करके दिमाग खराब।
चॉइस सेंटर ही मस्त था बॉस कोई भी डिसीजन क्विक लेना आसान नही है यार 😂
क्या किया जाय छोड़ दिया जाय या फिर कर लिया जाय 😊
कर लेते हैं यार जोबा वाला ठीक है फिर डन यार 🥳
Comments
Post a Comment
Thanks for being part of the Khilawan community. You can read our policy on moderating comments and learn more about our new updates keep subscribe...