Now 03:16AM
कभी कभी नींद नहीं आती तो पढ़ लेने से आ जाती है।
क्या ही कसूर मेरा बस दस्तूर इतना है सही वक्त पर, सही समय पर मैंने जवाब ही नहीं दिया ओ पिया पिया ओ पिया। 😂
Now 03:53AM
सपने क्यों आते हैं नहीं पता लेकिन आज सपने में मैंने मेरी वाली को देखा जो अपनी बच्ची को मस्त डांस करा रही थी।
एक शादी देखी जिसमें मैं जा नहीं पाया था कभी डीएलएड के यूनिफॉर्म में मैं वहां पहुचा और एक गढ्ढे में साफ पानी भी देखा जिसमें मैंने हाथ पैर धोए।
इसके जस्ट पहले मैंने खुद को कीचड़ में सना हुआ देखा था जो कि मेरे जल्दी जल्दी के चक्कर में हुआ था मैं थाली धोने के लिए कीचड़ वाले पानी में चला गया था जो कि मुझे लगता है जानबूझकर लिया गया फैसला है अगर कोई फैसले हम जानबूझकर लेते हैं तो हमे पता होता है परिणाम क्या होने वाला है।
इसीलिए हमेशा यह कहा जाता है कि भविष्य का अंकुर अतीत में ही बोया जाता है।
कोई न अंत में मुझे साफ पानी मिला और मैं मस्त था यह सपने का सबसे अच्छा भाग लगा।
मुझे लगता है ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे दुखी कर सके मैं खुश हूं और हमेशा रहूँगा।
Now 06:56AM
हाय रे ये सर दर्द क्या ही जीवन है यार 😡
Now 07:11AM
मैं पॉजिटिव फिल ही नही कर पा रहा यार लाइफ को लेकर क्या ही करूँगा आगे वीडियो बनाने के लिए तो GOOD FACE चाहिए ऑडिएंस को ये मुरझाया चेहरा कैसे पसंद आएगा।
अब क्या किया जाए यार?
पहले कि लाइफ स्टाइल ही ठीक थी यार न मोबाइल था न कोई ऐसी चीज जिसको पाने की चाहत मन मे हो।
टेस्ला 😂
Now 07:26AM
अब चाहे कुछ भी हो जाये काम को रोकूंगा नही और अच्छे से करूँगा पढाई भी और पैसे कमाने के लिए काम भी और अपने मन का भी सभी को एक साथ कनेक्ट करके काम करूँगा।
जय श्री राम ❤️
Love you too baby...💞❤️
Comments
Post a Comment
Thanks for being part of the Khilawan community. You can read our policy on moderating comments and learn more about our new updates keep subscribe...