Now 08:45AM अभी के हालात को लेकर मुझे अलबर्ट आइंस्टाइन की लाइन याद आ रही है... "मेरी सीखने की प्रक्रिया में जो एकमात्र चीज़ बाधा डालती है, वह है मेरी शिक्षा।" हालात मेरे भी ऐसे हैं प्रारंभिक शिक्षा बहुत अच्छी से नहीं हुई और इस वजह से बाद की शिक्षाओं में भी इसका प्रभाव पड़ा और नतीजतन आज बेरोजगार हूं। पर ये समय भी चला जायेगा मेहनत करते रहना है क्या कमजोरी है उन पर काम करना है सीखते रहना है keep learning and keep growing.
Good Morning G
Now 04:41PM
ये सच में है या नहीं मुझे नहीं पता लेकिन एक लड़की ने अभी अभी मुझसे 600 रुपये का ट्रांजेक्शन करवाया और मेरे मन में न जाने क्यों ऐसे उल्टे पुल्टे ख्याल आ रहें हैं कि यह जरूर उसके बॉय फ्रेंड के लिए होगा एक बार उसने इससे पहले भी करवाया था उस समय भी ऐसे ही नोट उसने दिए थे।
मेरे को लगता है लोग प्यार के खातिर अपना दिल ही नहीं गुल्लक भी तोड़ देते हैं।
😊😂
ये रहा गुल्लक से निकाला पैसा,,,
50 रुपये 20 रुपये 10 रुपये टोटल नोट 600 रुपये
![]() |
| जय लक्ष्मी मइया |
सबके लिए सहाय रहो।

Comments
Post a Comment
Thanks for being part of the Khilawan community. You can read our policy on moderating comments and learn more about our new updates keep subscribe...