Now 08:26AM Happy July Kar De Pdhai... Kal bhale tay tay fis hoge rihis aaj pdhu jo ho jay 💪💪💪
पता नही प्रभु ने आपकी ख्वाहिस कभी पूरी की है या नहीं, मैने जब उनसे जो मांगा वो मेरे प्रभु ने मुझे दिया। इसलिये आज उनका प्यार बांटता हूँ।
मेरे प्रभु दिल से लिखा है दिल मे जो बात थी मेरे और मेरे प्रभु के बीच की उसे लिखा है दर्द जो था आज वो याद रहे उसके लिए लिखा है जो खुशी है मेरे प्रभु के साथ होने का उसके लिये लिखा है।
इसी के बारे में थोड़ा सा लिख दूँ, मैने जो मांगा वो सारी ख्वाहिसें मेरे प्रभु ने क्यों पूरी की और आज क्यों मैं कह रहा हूँ कि भगवान ने मेरी सारी ख्वाहिशे पूरी की और क्यों आपको बता रहा हूँ।
मुझे लगता है प्रभु ने मेरी सारी ख्वाहिशे पूरी इसलिए कि क्योकि कभी मैने अपनी औकात से ज्यादा उनको मांगा नही और जब भी औकात से ज्यादा मांगा तो उसने मुझे मेरी औकात दिखा दिया। इसलिये मैने यहां कहा है कि भगवान ने मेरी सारी ख्वाहिशे पूरी की है।
और रही बात आपके साथ शेयर करने की तो आपको ये बताने के लिए शेयर किया है कि अगर भाग्य में विश्वास करके मेहनत करोगे तो भाग्य जरूर साथ देगा बस अपने आप को प्रभु को समर्पित कर दो।
भाग्य में भी यदि कोई चीज नही होगा तो भी आपको मिल सकता है क्योंकि आपने अपने आप को समर्पित कर दिया है। और उनको समर्पित किया है जिनके पास सबकुछ है।
ये संसार मेरा है यहाँ रहने वाले लोग मेरे हैं। सब मेरे हैं। ऐसी सोच के साथ सिर्फ एक दिन जीवन जी के देखो मजा न आये तो कहना।
लाइफ की कहानी है वह बहुत ही सरल और साधारण है लेकिन हमने उसे मुश्किल बना दिया है। सब कहते हैं मेरे पास ये नही वो नही मैं भी कहता था पर अब नही कहता क्योकि मुझे पता चल गया है कि मेरे पास सब कुछ है।
क्योकि मेरे पास मेरे प्रभु और मेरा जीवन है इससे बड़ी चीज क्या हो सकती है! मेरे लिए।
इसलिए मैं प्रभु को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ और उन्हें सारे धर्म और जाति से ऊपर मानता हूँ।
आज कुछ तबियत ठीक नही है इसका कारण मैं हूँ मैने जरूरत से ज्यादा काम किया। तो सजा, तो मिलनी ही है।
मैने अपना ख्याल रखना भी सिख लिया है क्योकि मैं अपने प्रभु के द्वारा दिये इस अमूल्य धन को खोना नही चाहता। जिस धन की बात कर रहा हूँ वो मेरा शरीर है।जिसमे प्रभु का वास है।
मुझे नही पता मेरे प्रभु के बारे में लोग क्या सोचते हैं पर मैं जितना भी उसके बारे में गलत सोचता हूँ वो और मुझे अच्छे लगते हैं, पता नहीं क्यों बस ऐसा लगता है।
अब मैं पता भी नहीं करना चाहता ऐसा क्यों लगता है बस एक खुशी सी होती है। मन मे जिसे वाट्सप में लोगों के साथ शेयर कर लेता हूँ।
मेरा मानना रहा है। जितना ज्यादा प्यार को शेयर करोगे उतना ज्यादा आपको प्यार मिलेगा।
क्योकि प्रभु का नियम ऐसा ही है दोस्तों जितना ज्यादा प्यार आप उसे दोगे उतना ज्यादा प्यार आपको मिलेगा।
जितना नफरत है शिकायत है खुद से है और खुद को शिकायत है तो जवाब भी खुद के अंदर ही है। अब मुझे कुछ तो पता है जीवन के बारे में।
मेरे प्रभु दिल से लिखा है दिल मे जो बात थी मेरे और मेरे प्रभु के बीच की उसे लिखा है दर्द जो था आज वो याद रहे उसके लिए लिखा है जो खुशी है मेरे प्रभु के साथ होने का उसके लिये लिखा है।
धन्यवाद मेरे प्रभु !

Comments
Post a Comment
Thanks for being part of the Khilawan community. You can read our policy on moderating comments and learn more about our new updates keep subscribe...