Now 08:45AM अभी के हालात को लेकर मुझे अलबर्ट आइंस्टाइन की लाइन याद आ रही है... "मेरी सीखने की प्रक्रिया में जो एकमात्र चीज़ बाधा डालती है, वह है मेरी शिक्षा।" हालात मेरे भी ऐसे हैं प्रारंभिक शिक्षा बहुत अच्छी से नहीं हुई और इस वजह से बाद की शिक्षाओं में भी इसका प्रभाव पड़ा और नतीजतन आज बेरोजगार हूं। पर ये समय भी चला जायेगा मेहनत करते रहना है क्या कमजोरी है उन पर काम करना है सीखते रहना है keep learning and keep growing.
Now 06:19AM
भक्ति क्या है?
सिर्फ नाम लेना भक्ति है या सिर्फ पूजा करना भक्ति है मेरे लिए ये सिर्फ एक माध्यम है मैं भक्ति इसे तब तक नही मानता जब तक आपके जींवन में ऐसा कुछ दिखे न जो आपके राध्य में होते हैं, अब उनके सारे गुणों को तो धारण कर सकने वाले बहुतों कम हैं पर मुझे लगता है कुछ न कुछ तो होना चाहिए।
तभी आपकी भक्ति सार्थक है नही तो आप बस यही चरितार्थ करने में लगे हो मुंह में राम बगल में छुरी।
मूंह से बोल जरूर रहे हो लेकिन मान नहीं रहे जान नही रहे अपने आराध्य के चरित्र को अपना नहीं रहे।
तो आज के प्रवचन में इतना ही शुप्रभात आप सबका दिन शुभ हो मंगलमय हो। 💛
Comments
Post a Comment
Thanks for being part of the Khilawan community. You can read our policy on moderating comments and learn more about our new updates keep subscribe...