Skip to main content

04 October 2024

Now 06:31AM  Good Morning Yar...  आज उठने में लेट हो गया बबा आलस्य के वजह से यार 6 बजे उठूंगा करके सोचा था। लेकिन लेट हो गया कल दन्तेवश्वरी मंदिर गए थे यार बहुत भीड़ था तो इधर उधर घूमें अंदर नहीं गए। अब कभी और जाएंगे बबा फिलहाल अभी जा रहा हूँ फ्रेश होने bye.

10 Jun 2024

 Now 12:29AM

God grant me the sincerity to accept the things I cannot change, the courage to change the things I can, and the wisdom to know the difference.

- By Reinhold Niebuhr

Now 12:35AM

तो हाल ऐसा है अभी नींद नहीं आ रही और हिंदी टाइपिंग सीखने का मन कर रहा है तो सिख रहा हूँ। आज सिर्फ और सिर्फ होम रो के बारे में सीखना है वो भी मात्र 8 लेटर्स में हाथ रखकर जो SDFG और KL;" है।

थिंक 

ओके एक पेज और लिखते हैं फिर बांकी के 9 पेज धीरे धीरे करेंगे।

Now 01:05AM

टाइपिंग स्पीड बहुत ही स्लो है धीरे धीरे बढ़ेगा। 

GOOD NIGHT YAR बहुत जोर से नींद लग रहा है।

Now 06:15AM

Hi Good Morning Duggu...

आज सुबह उठने के बाद लगभग 5 से 10 मिनट मोबाइल को ढूंढना पड़ा।

क्योंकि रात में इतनी जोर से नींद आई कि मैंने मोबाइल को ही प्रिंटर के साथ ढक दिया जो याद ही नहीं आ रहा था।

गया तो गया कहाँ वाली बात हो गयी थी। अब कोई कॉल करेगा तभी पता चलेगा सोच रहा था लेकिन मिला अब ये बकवास मिलने की कहानी बन गई।

चलो होता है आज का टास्क यही ही अपने आप को फिर से ट्रैक में लाना है पढाई फिर से कंटीन्यू करनी है SET का पेपर है आगे।

और NET का भी है साथ में अपना शिक्षक भर्ती का भी है तो बहुत सारे पेपर हैं जो आगे देने हैं उनको याद रखते हुए आगे बढ़ना है और ब्लॉग को भी मैनेज करना जरूरी है।

इम्प्रेशन अच्छे खासे आ रहे हैं तीन महीने में 478 K से ऊपर का इम्प्रेशन आना लगभग 1 महीने में 1 लाख से ऊपर इम्प्रेशन का आना है।

मतलब बस मुझे अपना पोजिशन ऊपर लेकर जाना और ये तभी होगा जब कंटेंट में अपडेट का काम होगा।

ठीक है अब लिखते लिखते 10 मिनट हो गया फ्रेश होते हैं योगा करते हैं फिर काम करते हैं फिर स्कूल जाते हैं वहाँ से आते हैं फिर काम करते हैं फिर पढ़ते हैं फिर अपडेट करते हैं और सो जाते हैं।

बस ऐसे ही जीवन चल रही है। 😊

Now 09:50AM

मैं कहता रहा वो सुनती रही फिर एक दिन उसने सुनना भी बंद कर दिया।

और बोलना तो उसे भी आता था लेकिन उसने कभी बोला नहीं क्या पता उसे ये डर रहा हो कि मैं उससे रूठ जाऊं।

पर ऐसा कभी हुआ नहीं न मैं रूठा न वो रूठी, रूठ गयी तो बस वो हम दोनों का साथ था जो ऐसी रूठी की न अब दोस्त रहे न दोस्ती रही।

अब तो झीझक सी भी नही होती लेकिन फिर भी बातें करने से डर लगता है। 

शायद मैं पहले जैसा न रहा हाये ये मेरी किस्मत कैसे बदल गयी।

बस यही है आगे और भी लिखता रहूँगा...😊

कहानी बहुत लंबी है किरदार शायद छोटे पड़ जाएं।

Now 03:33PM

तो आज एक और शायरी मेरी वाली के लिए कि,

तूं ख्याल रखा कर अपना, 

मुझे खुद से भी ज्यादा परवाह है तेरी।

मुझे नहीं पता तू कितनी मोहब्बत करती है मुझसे

पर तु आखरी मोहब्बत है मेरी।

देखो ये सब बातें हैं शायरी हैं इसमें सच्चाई होने की गुंजाइश सिर्फ नाम मात्र है। 

आप मस्त रहो बस मैं हूँ मस्त अपने आप में। 😊

पता चला देवदास बन गया सोच के दुखी हो रहे हो ऐसा कुछ भी नहीं है ओके।

I am happy...😊

मन में क्या आ रहा है पता है जब बात होगी न तब ये शायरी सुनाऊं।

लेकिन लिख तो दिया अब क्या करूँ सब्र नहीं मुझमें।

चलो ठीक है अब पढाई पर फोकस करें 😊

Comments

Popular posts from this blog

18 Jun 2023

 Ye Sirf Wish nahi hai mera har din hai Good Morning Baby have a good day. Thank you yaar. Now 10:20PM Sorry Motu Bhai जरूर मैं बड़े भाई होने के नाते अभी गलत कर रहा हूँ इसके पीछे वजह यह है कि तुमने भी मेरा गलत किया भाई समय पर मैंने तुम्हें पैसे दिए और तुम समय पर हिसाब भी नही दिए तो ये तो गलत है न यार अगर मैं अच्छे खासे पैसे कमा रहा होता तो तुम्हें पैसे जरूर देता ठीक मेरी गलती है मुझे स्पष्ट बोलना चाहिए कि देख भाई पैसे की तंगी चल रही है हिसाब किताब क्लियर रखते हैं। ताकि दोनों में मनमोटाव न हो पर मैं ऐसा कहना भूल गया क्योंकि मुझे पूरा विश्वास था कि सही सलामत ये लिख रहा है और सही से हिसाब देगा पर उल्टा हुआ और अपने ने ही मेरे L लगा दिए अब नहीं लगा सकता कोई भी। आज से अभी से ओके यार चलो ठीक है अब सो जा साढ़े दस होने को है। जय श्री कृष्ण जय श्री राधे। Ok Good Night Baby I miss re mor chanki pande.

18 Jun 2024 UGC NET

 Now 03:17AM Good Morning Jhumki... तो जैसे कि पहले से तय था आज के दिन नेट का पेपर होगा। तो जिन्होंने भी शुभकामनाएं दी है उन सभी का एक बार और बहुत बहुत धन्यवाद! और मेरी झुमकी को भी बहुत बहुत धन्यवाद जिनकी वजह से लगा था एक बार कास ये एग्जाम एक बार क्रैक हो जाये। फिर उसके बाद प्रपोज करूँ और ऐसा नहीं हुआ था तो लेट हो गया था प्रपोज करने में। पर कहते हैं न सही समय में अगर सही काम हो जाता तो समय की कीमत ही क्या होती। कोई बात नहीं तैयारी इस बार पहले से 1.5 गुनी अच्छी की है कोशिस यही रहेगी कि मस्त बनाऊँ। Ok bye see you soon. Now 1:36PM तो जैसे कि मैंने सुबह समय को लेकर यह बात कही थी कि  कहते हैं न सही समय में अगर सही काम हो जाता तो समय की कीमत ही क्या होती। तो सिर्फ लिखा था शायद ध्यान सिर्फ बातों में था और आज उसी के चलते पेपर में तुक्के लगाने पड़े। मुझे स्पीड बढ़ानी होगी, ओके आज से अभी से कुछ ऐसा तरीका या ट्रिक को फॉलो करेंगे जिससे प्रश्नों को हल करने का स्पीड बढ़े। मुझे लगता है प्रैक्टिस करना पड़ेगा मोर एंड मोर प्रैक्टिस ओके। आज का पेपर दिलाने के बाद मुझे साफ तौर पर समझ आ गया है पढ़ने के साथ साथ उ

17 September 2024

  Now 06:02AM GOOD MORNING YAR  देखो फ्यूचर हमने देखा नहीं, बिता हुआ बदल सकते नहीं। इसीलिए भगवान ने वर्तमान बनाया जो भूत और भविष्य दोनों को बदल सकता है। Ok bye यार आज जल्दी नहा लेना है नहीं तो भविष्य बदल सकता है। 😀 Now 03:16PM आज पहली बार खुद को कोसने का मन कर रहा है कास मैं गूंगा होता है। कुछ बोलता ही नहीं और ये सारी दुख भरी बातें या घटनाएं होती ही नहीं। Now 04:32PM आज का शेड्यूल मैं फॉलो नहीं कर रहा हूँ आज MOOD थोड़ा सा OFF है और अभी भी OFF है। तो घूमने जा रहा हूँ OK DEAR जिंदगी I am always happy yaar दे कितना दुख देना है तो। I Love You Maa 🧡... Now 09:29PM ...