Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

15 April 2025

 Consistency is the key of success 😊 Ji mujhe pata hai lekin mai consistant nahi Ho Pa Raha. Kosis krta hu ab abhi aaj se hr roj Good Morning Bolkr din ki suruaat kru... Now 06:07AM Good Morning Dost...😎 Now 07:55AM आज 126 का नुकशान हो गया यार गीदम में जाकर फिर टिकट कटाना पड़ेगा तो फिर लगभग 180 रुपया एक्स्ट्रा चला गया कल जितना कमाया सब गया रे बाबा...😊 ऐसा हुआ मेरी बेवकूफी की वजह से ऑनलाइन ही काट लेना था टिकट मस्त 435 में निपट जाता यार चलो अगली बार यदि फिर आना हुआ तब नही तो फिर कब होगा न कब। कभी भी जल्दी नही करना है यार मेरी वजह से ये हुआ।

1 December 2024

 Now 05:17AM GOOD MORNING YARR...😊 ये वर्ष भी चला जायेगा यार मेरे टारगेट पूरे नहीं होंगे अब न वाकई में एलोन मस्क जैसे काम करना पड़ेगा तब होगा ऐसे लग रहा है। Let's crack yar...🔥

30 November 2024

 Now 05:11AM Good Morning My Love Have a Good Day...😊 यार आज बहुत जल्दी सोने के बाद भी आलस्य आ रहा है। पढ़ना जरूरी है फिर भी यार कल एक वीडियो देखा जिसमें एक मैम कह रही हैं पढ़ना भी जरूरी है लेकिन एक समय बाद अपनी जिम्मेदारी समझ आ जाये तो ठीक है।। लेकिन यदि नहीं आई तो मेरे जैसे 29 साल होने के बाद भी बेरोजगार और शुक्रिया भगवन मुझे ऐसे माँ पापा देने के लिए जो कभी फोर्स नहीं करते काम करने के लिए।। I hope उनका सपना पूरा कर पाऊं। 🤗 Thanks Mumma. Now 05:33AM जब भी दुखी हो या नाराज हो आप हमेशा इस बात का ख्याल रखें आप बस किराए दार हैं एक उम्र के बाद या कभी भी इस दुनिया से जा सकते हैं। इसीलिए जितने पल जैसे जीना है जी लो...👍 Now 06:50AM जब भी मुझे भगवान से कुछ मांगने की बात आती और खुशी और दुख दो ऑप्शन होते हैं तो मैं दोनों मांगता हूं। क्योंकि सिर्फ खुशी होगी तो मैं उसे भूल जाऊंगा जिसने खुशी दी है और मैं कभी भूलना नहीं चाहता। आज कुसु की बहुत याद आ रही है यार चलो bye कॉल करता हूँ।

29 November 2024

 Now 04:37PM Good Evening... 🤗 Now 07:41PM आज एक चीज को लेकर एक और समझ विकसित हुई कि माँ को भी रिप्लेस कर देती है प्रेम, हुआ यूं था कॉलेज पर कर रहा था बातें वहां एक पॉइंट आया कि माँ को आप कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकते मेरे दिमाग में उस समय कुछ सुझा नहीं था और मैंने बोला था आप नहीं समझ सकते। अब अभी थोड़ी देर पहले मेरे दिमाग में इस प्रश्न का सटीक जवाब उदाहरण के साथ आया है- कि प्रेम एक ऐसी चीज है जो जन्म देने वाली माँ को भी रिप्लेस कर देती है मतलब उसका दर्जा दे देती है। मैं उदाहरण लेता हूँ माता यशोदा और मेरे कान्हा का क्या उनका प्रेम माँ बेटे वाला नहीं था वो प्रेम ही था भगवन। जिसने जन्म देने वाली माँ देवकी को पीछे और पालन पोषण करने वाली मां यशोदा को आगे खड़ा कर दिया था।

28 November 2024

 Now 05:00AM छोड़ो जो होता है अच्छा होता है बाद में समझ आता है। अभी जो जरूरी है वो करो पढ़ना जरूरी है पढ़ो मजे करो बस। Good Morning Yarr...📚 Now 08:03AM ... Now 08:15AM पढ़ने का मन नहीं कर रहा था तो एक चीज मिला यार क्या ये वाकई में मैं हूँ... इस तरह का इंसान हूँ मैं भाईसाहब गलत रास्ते में हूँ ऐसे लग रहा है... तो कहने की जरूरत नहीं है इंसान को जो कुछ भी दिखता है उसके हिसाब से रिएक्ट करता है... उसकी सोच भी उसकी नहीं है ये जानकर आपको हैरानी होगी हाँ ये सही है, उसे सब कुछ यहां आने से पहले माँ के गर्भ से और आने के बाद मिला है, और एक दिन ये सब फिर से जिससे मिला है उसी में मिल जाएगा।

27 November 2024

 Now 05:37AM Good Morning Guys...😊 कल का दिन बहुत ही अच्छा था यार Thank You Very Much. 🧡 चलो अब पढ़ते हैं यार और कुछ नया सीखते हैं।  कल एक और चीज सीखी यार आप सबसे बढ़िया परफॉर्म तब कर पाते हो जब वाकई में उस चीज को करने का आपका मन होता है। चलो BYE आज जल्दी जाना है मेरे दोस्त।

25 November 2024

 Now 06:14AM Good morning G...📚 चलो अब कल के क्लास के रिवीजन में लग जाओ... Now 07:02PM ऐसा क्यों आ रहा है मेरे दिमाग में नहीं पता लेकिन मेरे दिमाग में आ रहा है, जो आपसे प्यार करते हैं कई बार वो इसीलिये झूठ बोलते हैं ताकि उनके सच की वजह से आप हर्ट न हो।

24 November 2024

 Now 05:07AM GOOD MORNING MUMMA MISS YOU TOO... घर की याद आ रही है यार लेकिन रीएलिटी यहीं है कि जा तो सकता नहीं इसीलिए अब पढ़ लेता हूँ शायद पैसे मिल जाये कुछ। Now 06:43AM आज की सेल्फी मेरे दोस्त...☺️ जय माता दी अब आज के दिन को अच्छा बनाते हैं चलोपढ़ते हैं...👍 Now 10:15PM क्या मिलता है IPL देख कर ये समझ नहीं आता बोली तो उन लोगों की लग रही है पैसे उन्हें मिल रहे हैं देख रहा है वो समय बर्बाद बस कर रहा है। छोड़ो हमें क्या पढ़ना जरूरी था पढा मैंने अब सोना जरूरी है सोना है कल मैं रहूँ न रहूँ इसका पता नहीं लेकिन आज फुर्सत से सो नहीं सकता ऐसे लग रहा है. I AM HURT SOME ONE SORRY. कास कल तक वो भी भूल जाती मैं भी भूल जाता आज की बात को जो मैंने एक्सेप्ट नहीं किया उसको। ALWAYS WITH ME कान्हा...🙏 Now 11:31PM Good Night आप डरा देते हो यार कान्हा ❤️🧡😊 चलो अब सो जाते हैं bye न अच्छे से सोना पूरी नींद लेना फिक्र बिल्कुल मत करना मैं कल आपसे मस्त बात करूँगा।

23 November 2024

 Now 05:10AM Good Morning Yarr...😊 कल मुझे रियलाइज हुआ कि मैं कुछ भी सिख रहा हूँ वह बेकार नहीं जा रहा है। जैसे कि मैंने स्मार्ट बोर्ड चलाना सीखा वो काम आया, कम्प्यूटर में गूगल शीट के बारे में थोड़ा अच्छा क्नॉलेज बढ़ा, गूगल फॉर्म के बारे में जाना और ये अब आज के तारीख में मेरे काम आ रहे हैं। कल मुझे अपने आप में लगा कि मैं अपने आप को इतनी बारीकी से ऑब्जर्व कर पा रहा हूँ क्योंकि मैं डायरी लिखता हूँ और कहीं न कहीं चीजें या बातें रिवाइज होती हैं। तो डायरी लिखना बेकार का काम नहीं है अच्छा है। 🤗 कल एक और चीज हुई मैं लोगों के सामने बोल नहीं पा रहा डर तो चला गया है शायद अब बोलना बस बांकी ये बस नहीं हो पा रहा मतलब प्रेजेंस ऑफ माइंड पर काम करना पड़ेगा। यदि मैं सामने हूँ तो कैसे बोलूं इस पर ज्यादा लोग नहीं होते तो मैं मस्त बोलता हूँ जैसे एक दिन 2nd year में गए थे तब बोला था क्या मस्त लगा था यार मैं खुद ही फ्लैट हो गया था अपने बोलने पर। होगा धीरे धीरे अब क्या करें जब भी मौका मिले कोशिस करूँगा हाँ बोलने की ना नहीं बोलूंगा। ओके जी 😀 चलिए अब BYE यार...😊

22 November 2024

 Now 03:29AM GOOD MORNING YAR...😊 Now 05:32PM आज मेरा मन कर रहा है मैं स्टॉक के बारे में पढूं तो मन का करता हूँ CTET का तो पढ़ना ही है। 😊 आज अभी अपने लिए 👍

21 November 2024

 Now 05:12AM Sorry for late Wish my Love... Very Good Morning 😊  I hope, आप अच्छे होंगे, खुश होंगे लाइफ के मजे ले रहे होंगे। तो कल का दिन एवरेज था 👮 सोच रहा हूँ आज का दिन कैसा होगा? i hope अच्छा हो या न हो मैं मस्त रहूँ दिन मस्त हो जाएगा।

20 November 2024

 Now 05:28AM Good Morning Darling...😎 यार अब आज कम्प्लीट करना है साइंस का कल नींद लगा तो ब्लॉग में काम करने को लग गया था। मेरे ब्लॉग के लगभग सारे लिंक को गूगल हटा दिया है यार इंडेक्स से। ओके करते हैं कुछ टेंशन न ले जो बिगड़ सकता है वो बन भी सकता है। USE AI TO MAKE PERFECT BLOG FOR GOOGLE...😊 OK अब BYE पढाई पर थोड़ा ध्यान देते हैं।

19 November 2024

 Now 04:15AM THANK YOU MAMMA FOR THE LOVE ❤️ And VERY GOOD MORNING 🤗 LOVE YOU MOM...😊 यार अजीब सपने आते हैं, भईया मैं किसी की शादी में गया हूँ और वहां मैं जाकर पता चल रहा है वहां 1 महीने रहने के लिए खुद ही फस गया हूँ यार। यार अजीब घर थे यार डरावने वाले पुराने घर थे। चलो कोई न रियल लाइफ में ऐसा नहीं होना चाहिए।  आपकी कृपा बने रहे प्रभु बस जय श्री कृष्ण जय श्री राधे 🙏

18 November 2024

 Now 05:22AM तुम्हारी याद न आये ऐसे कभी हो सकता है... GOOD MORNING G...😊 Now 07:40AM आज फिर से रीपीट हुआ यार इंसान हर चीज से सिख सकता है चाहे वह गलत हो या सही हो। ये कहीं वीडियो में देखा था मैंने तो ऐसा नहीं है कि रावण के पास ज्ञान नहीं था ज्ञान उसके पास भी था लेकिन फिर भी वो रावण था। अब पता नहीं भईया क्या होगा मेरा,आगे राम ही जाने BYE यार 🤗 HAPPY WALA LOVE 🧡😃 #सबके लिए सीखते रहो लेकिन एक्शन भी लो प्रभु 😂

17 November 2024

 Now  04:46AM Good Morning Ji...😊 ठंडी बहुत है यार देख मोर रेमटी सर्दी से बच के रबे। 😂 नहीं ते नाक से जल प्रवाह सुरु हो जाहि फिर गड़बड़ हो जाहि। अपना ख्याल रखना यार Miss You Kiss You Love You only you and you...💝💝💝

16 November 2024

Now 03:57AM Good Morning Mere Dost...😊 यार ब्लॉग में ट्रैफिक एकदम कम हो गया है क्या करूँ समझ नहीं आ रहा। ठीक है कोई सॉल्यूशन जरूर निकलेगा लेकिन समय देना पड़ेगा यार दे नहीं पा रहा इसी वजह से है। तो सबसे पहले आज का शेड्यूल बनाते हैं और साथ ही साथ CTET के लिए और कितना समय चाहिए ये देखते हैं। BYE यार बहोत दिन हो गए बातें नहीं हुई हैं।

15 November 2024

 Now 04:34AM Good Morning yarr...🧡 Now 07:31AM फिलॉसफी हर बातों में है इसकी एक खराबी ये है ये लंबी चलती है और देर से समझ आती है। कोई न आती है जरूर क्या कोई SIMPLE SWEET सा सॉल्यूशन है। हाँ है वो है रुक कर बोलना सोच कर बोलना तुरंत फैसले लेने से शायद बातें बिगड़ जाएं। तो होती है यार लाइफ की ग्राफ में लाइने ऊपर नीचे फिक्र मत करना जिंदा हूँ तभी बातें हो पा रही हैं। मर जाऊंगा तो बातें भी न होंगी यादों के सिवा कुछ न होगा। शायद यादें भी न हों... Miss you my love my sweet heart thank yarr आपके जीवन में आने के बाद ही समझ में आया था रियल लव और फेक में क्या फर्क होता है दोस्ती और लव में क्या फर्क होता है। लेकिन अभी भी उलझ रहा हूँ तो इसका सरल सा और सीधा सा समाधान है बातें कम काम ज्यादा। रुक कर सोच समझ कर बोलना वादे करना प्रॉमिस करना। ठीक है वर्क पर फोकस करते हैं बातों पर नहीं bye अब। एक और बात यार खोने का डर किसे है जिसे पाया ही नहीं जो टेम्पररी है। याद रखना हर वो चीज टेम्पररी है जो नश्वर है यहां तक कि मैं भी।  ऐसा क्या है जो परमानेंट हो तो सीधा सा जवाब है कुछ भी ऐसा परमानेन्ट नहीं है इस ...

14 November 2024

 Now 02:24AM Good Morning Baby...🧡📚 Happy Children's day bachche...😊 Now 08:26AM GOOD Morning again 🌻  कल की बातों से आज समझ आया यार शब्द केवल शब्द नहीं होते हैं उनमें हमारी भावनाएं, हमारे प्यार, हमारे केयर्स और भी बहुत सारी चीजें जुड़ी होती हैं जो जीवन को जीने में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए कहा गया है अच्छा सुनों, अच्छा बोलो आप अपने आप अच्छा करने लग जाओगे। इसका प्रभाव पड़ता है भई मैंने खुद अनुभव किया है हम जैसे इंसान के साथ रहते हैं वैसे होने भी लग जाते हैं और ये नेचरल है पता भी नहीं चलता थोड़ा सा रुक कर सोचने पर पता चलता है थोड़ा सा पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है। आज स्टेटस डालते समय मुझे baby वर्ड याद आ गया क्योंकि सही मायने में उसका मतलब छोटा सा बच्चा ही होता है। लेकिन जब fisrt time सिर्फ एक बार use किया था, बोला था अपने लव के लिए तो वो एकदम से भड़क गई थी और ये शुरू शुरू था उसके बाद कभी मैंने ये वर्ड ही नहीं बोला उन्हें डायरेक्ट, इनडायरेक्ट तो बहुत बार बोल चुका हूं, बोलता रहूँगा ऐसे करने से कौन रोकेगा ये वर्ड मुझे मस्त लगता है लेकिन वाकई में इसे बच्चे के लिए यूज किया जाना ...

13 November 2024

 Now 02:57PM Good Afternoon yar ऐसा नहीं था बबा आपकी याद नहीं आयी नेटवर्क प्रॉब्लम था। और मुझे एकदम सुबह से नेटवर्क के लिये जाना अच्छा नहीं लगा था। ऐसे करते करते लेट हो गया था। अब बीते कल वापस नहीं आते ऐसे लोग कहते हैं क्या मैं ला सकता हूँ क्या मैं जैसा हूँ उससे बेहतर और कर सकता हूँ।  कोशिस जारी रखते हैं जो होगा अच्छा होगा। 🥰 Now 04:41PM जय श्री राम

11 November 2024

 Now 04:50AM From Jagdalpur Good Morning Dear...😊 क्या बोलेंगे नहीं पता लेकिन मन में आ रहा है प्रेयर में कुछ तो बोलेंगे क्यों नहीं आ रहे थे करके। जो भी बोले सुनों और निकलो वाला काम होगा यार। Now 12:34PM ... क्या हुआ है यार समझ नहीं आ रहा आज।  फिलिंग वैरी बैड कोई न चील कर यार पढ़ अभी।

10 November 2024

 Now 05:50AM GOOD MORNING JI...😊 आज उठते ही अजीब लगा यार मन में आ रहा था थोड़ा और सो लूँ आज मेरा यहां आखरी दिन है करके। और थोड़ा सा सोया भी कास ऐसा होता मेरे सब अपने पास पास ही होते सब के सब फिर मजा आता। चलो अब जो हर रोज करने की सोचता हूँ उसे करता हूँ ब्लॉग में आज सबसे पहले काम करूँगा सिर्फ एक घण्टा उसके बाद पढाई करूँगा यार। अभी सबकुछ ठीक है यार 

09 November 2024

 Now 05:44AM Hi meri jan Good Morning have a good day.😊 यादें क्यों होती हैं यार और भगवान ने इसे बनाया ही क्यों? कभी ये खुशी की वजह बनती हैं तो कभी गम की वजह बन जाती हैं। मुझे दोनों पसंद हैं दोनों होने चाहिए लाइफ में क्योंकि एक के न होने से दूसरा अधूरा हो जायेगा फिर, जीने का मजा ही नहीं आएगा। इसीलिए दोनों होने चाहिए सुख के बिना दुख को कैसे फील करेंगे और दुख के बिना सुख की इक्षाएँ कैसे होंगी। कोई न होता है लाइफ में, जो कुछ होता है अच्छे के लिए होता है।

06 November 2024

 Now 05:51AM क्या मैं आपको भूलने लगा हूँ... नहीं ऐसे हो कैसे सकता है बस अब Good Morning कहने में लेट हो जा रहा है। तो आज की प्यारी सी सुबह और स्माइल के साथ Very Good Morning 🧡😊 यार आज मैं फिर उड़ने वाले सपने देख रहा था कितना देखूंगा यार से सपने जूनियर जी बन गया था आज तो सपने में सच में उड़ रहा हूँ ऐसे लग रहा था। हाथ भी दर्द कर रहा था जब आज 5:10 उठा था तब यार कल धान काटने गया था न तो इसीलिए हाथ दर्द कर रहे हैं। स्पेशली कंधा दर्द कर रहा है मेरी दिक्कत यही है कि आसान काम भी मैं कर नहीं पा रहा मुश्किल काम करता हूँ और दर्द होता है तब आसान काम की याद आती है। अभी भी एक घण्टे नहीं निकाल पाता यार... कोई न जो भी होगा अच्छा होगा अब bye फ्रेश होते हैं कम से कम 30 मिनट तो पढ़ लिया अभी उठ कर।

05 November 2024

 Now 07:36AM GOOD MORNING YARA...🧡 यार आज एकदम फ्री लग रहा दिमाग में कुछ आ ही नही रहा क्या किया जाय यार पढ़ लूँ थोड़ा सा ओके ये सबसे जरूरी है। लेकिन मेरे अपनों से नहीं आप से नहीं ok बाबा bye न

04 November 2024

 Now 06:05AM Good Morning Yarr... कनसिस्टेंसी गायब हो गया है बॉस आज 8 दिन से ज्यादा होने को हैं वीडियो देखें ही नहीं CTET मिस यू...

02 November 2024

 Now 06:32AM GOOD MORNING YARR... 😊 आज है गोवर्धन पूजा जिसमें हम आज गईया माता को खिचड़ी खिलाएंगे। कभी सोचा है ऐसा क्यों किया जाता होगा? इंटरनेट पर या गूगल करने पर बहुत सारे जवाब आपको मिलेंगे सबसे ऑथेंटिक जवाब कौन सा है ये जान पाना मुश्किल हो जाता है। खैर छोड़ो सब  😊आपको मेरे तरफ से गोवर्धन पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं।🌼🌼 कान्हा ने जिस प्रकार ग्वालों को बचाया था वैसे ही आपके साथ हमेशा बने रहें। Bye my dear love आज ही के दिन मेरी वाली ने मुझसे बात करो करके जिद लगा रखी थी बात करूंगी करके और करो नहीं कभी नहीं करूंगी बोला था। शायद कल उन्हें भी ये दिन याद आ गए होंगे तो कल उनसे थोड़ी सी बात हुई यार क्योंकि उनके तरफ कल था गोवर्धन पूजा। हमारे तरफ आज है Thank You यार याद रखने के लिए। बस मैं मामा नहीं बनना चाहता यार भूल से भी ऐसा मत बोल दे करके डर लगता है 😂 कल अपने क्लास टीचर की बात याद आ रही थी तूं तो मामा बन गया बोल रहे थे। एक दिन मामा तो बनूंगा नहीं भले रिश्ता तोड़ दूँ या बात करना बंद कर दूँ ये कभी नहीं होगा। Bye यार मिस 🥰